दिव्य महाराष्ट्र मंडल

स्पार्कलिंग स्प्राउट्स प्ले स्कूल के बच्चों ने महाराष्ट्र मंडल पहुंच किए ​गणपति बप्पा के दर्शन

रायपुर। शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के दौरान महाराष्ट्र मंडल स्थापित गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए बुधवार 23 सितंबर को समता कॉलोनी स्थित स्पार्कलिंग स्प्राउट्स प्ले स्कूल के बच्चे पहुंचे। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने महाराष्ट्र मंडल में गणपति बप्पा के पावन दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बच्चों ने न केवल पूजा में भाग लिया, बल्कि इस आध्यात्मिक एवं आनंदमय अनुभव का खूब आनंद भी उठाया। उनके चेहरों पर उत्साह और खुशी देखते ही बन रही थी।   इस सुंदर अवसर पर बच्चे अपनी शिक्षिकाओं भार्गवी पाध्ये, खुशी पोपटानी एवं स्कूल के संचालक नवीन देशमुख के साथ उपस्थित रहे।  बप्पा से सभी बच्चों के सुख, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।