दिव्य महाराष्ट्र मंडल

लोगों के दिलों की बनीं गानों की प्ले लिस्ट से मैच हुई कराओके गायन समिति की लिस्ट

- गणेशोत्सव में मंगलवार 22 सितंबर को कराओके गायन समिति की प्रस्तुति

रायपुर। महराष्ट्र मंडल में आयोजित शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में 9वें दिन मंडल की कराओके गायन समिति ने शानदार मराठी, हिंदी के नये पुराने गानों की प्रस्तुति दी। गानों के शौकीन दर्शकों ने अपने दिलों में जो प्ले लिस्ट बनाकर लाई थी, वहीं प्ले लिस्ट उन्हें सुनने को भी मिली। करीब तीन घंटे तक चले कार्यक्रमों में हिंदी के नये पुराने सदाबहार गाने सुनने को मिले। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे मंडल के सभासद और बिजली कंपनी के एक्जक्यूटिव इंजीनियर आनंद मोखलीवाले ने दिल हुम हुम करे, घबराएगाने के साथ प्रस्तुतियों का शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहले के जमाने में गायन थोड़ा सरल था, क्योंकि लय टूट जाने या आगे पीछे होने पर संगत में बैठे कलाकारों को यह बोल दिया जाता था, कि भाई थोड़ा देख लेना, लय बना रहे। लेकिन अब मोबाइल के जमाने में ऐसा नहीं है। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी और कहां मंडल नये फनकारों को हमेशा मंच उपलब्ध कराता है।

करोओके गायन समिति की अंकिता किरवई ने बताया कि निखिल मुकादम ने गणनायकाय गणदेवताय गणाध्यक्षाय धीमहिको माउथ आर्गन में बजाकर खूब तालियां बटोरी। वहीं इसके बाद ग्रुप प्रस्तुति के रुप में देवा हो देवा गणपति देवा के साथ सभी फनकारों ने ईश्वर की आराधना की। फिर शुरु हुआ वह प्ले लिस्ट जिसका सभी को इंतजार था। आशीष और स्वाती जोशी ने घूंघट की आड़ से...,  हेमंत मार्डीकर और धनश्री पेंडसे ने वादा कर ले साजना...., सुमित मोड़क और अंकिता किरवई ने कितना प्यारा वादा है.... प्रशांत बक्षी ने है दुनिया उसी की....’, मनीषा वरवंडकर ने मेरे ख्वाबों में जो आए..... की प्रस्तुति दी।

समिति प्रमुख सुमित मोड़क ने बताया कि सुनील गोहलानी ने किसी की मुस्कुराहटों...., श्रीकांत कोरान्ने ने छू लेने दो नाजुक...... की प्रस्तुति दी। वहीं अंकिता ने रूपेली वाडूत माण्डयाचा...,प्रगति ओगले ने आइरनीच्या देवा तुला मराठी..... की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कराओके समिति से सुमित मोड़क, अंकिता किरवई. आशीष जोशी, स्वाती जोशी, मनीषा मुकादम, धनश्री पेंडसे, निखिल मुकादम, श्रीकांत कोरान्ने, सुनील गोहलानी, प्रशांत बक्षी, प्रगति ओगले, अक्षता मातुरकर और हेमंत मार्डीकर ने प्रस्तुति दी।