दिव्यांग बालिका विकास गृह के बच्चों ने बनाई रंगोली और ड्राइंग
- मंडल में शिल्पकला समिति ने बनाई आकर्षक रंगोली
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत महाराष्ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह में निवासरत बच्चियों ने मनमोहक रंगोली के साथ आकर्षक ड्राइंग बनाई। बच्चों की रंगोली पर स्वच्छता और सेवा का भाव नजर आया। वहीं महाराष्ट्र मंडल में गणेशोत्सव के दौरान मंडल की शिल्पकला समिति के सदस्यों ने आकर्षक रंगोली बनाई।

दिव्यांग बालिका विकास गृह प्रभारी मालती मिश्रा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग से संबंद्ध दिव्यांग बालिका विकास गृह में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली और ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन दिव्यांग बालिका विकास गृह में किया गया। स्पर्धा में 28 बालिकाओं ने भाग लिया। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, दिव्यांग बालिका विकास गृह प्रभारी मालती मिश्रा, वार्डन रमा नहरगढ़कर, शेखर क्षीरसागर उपस्थित थे। वहीं शेख मंडल परिसर में शेखर क्षीरसागर, अनिता लांघे, और श्रेया टल्लू ने आकर्षक रंगोली बनाई।