दिव्य महाराष्ट्र मंडल

अवंती विहार महिला केंद्र ने कुष्ठ पीड़ितों के साथ मनाई दीवाली

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के अवंती विहार महिला केंद्र की टीम ने अपनी इस दीपावली को यादगार और खास बनाने के लिए दीवाली उत्सव कुष्ठ पीड़ितों के साथ मनाया। इस दौरान पीड़ितों में उत्साह देखते ही बना रहा रहा था। महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि बीते शनिवार 7 नवंबर को अवंती विहार केंद्र की महिलाएं  पंडरी स्थित गंगा कुष्ठ सेवा समिति द्वारा संचालित कुष्ठ रोगी आवासीय परिसर पहुंची। जहां कुष्ठ पीड़ितों के साथ सभी ने दीवाली उत्सव मनाया।

विशाखा तोपखानेवाले ने आगे बताया कि इस अवसर पर केंद्र की महिलाओं ने कुष्ठ पीड़ितों को नये कपड़े बांटे। और दीवाली की मिठाईयां खिलाई। यह काम केंद्र की सुदेशना मेने, गीता हाटे और जागृति भाखरे विशेष रुप से मौजूद रहीं। इन महिलाओं का कहना है कि कुष्ठ पीड़ितों के साथ दीवाली मनाकर जो खुशी मिली उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।