दिव्य महाराष्ट्र मंडल

Raipur तात्यापारा में गजानन महाराज का प्रगटोत्सव 13 फरवरी को

रायपुर। तात्यापारा स्थित संत श्री गजानन महाराज का प्रगटोत्सव 13 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ 9 फरवरी को कलश स्थापना के साथ हुआ। 11 फरवरी को सुबह आठ बजे सहस्त्रावर्तन अभिषेक, महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा। शाम आठ बजे महाआरती के बाद श्री प्रज्योत देवासकर लखनऊ द्वारा भक्ति गीत संध्या का आयोजन रखा गया है। 
रविवार 12 फरवरी को सुबह और शाम को सहस्त्रावर्तन अभिषेक, महाआरती एवं प्रसाद वितरण के बाद रात 8.30 बजे डा साधना ताई रहाटगांवकर द्वारा भक्ति गीत संध्या का आयोजन किया गया है। साधना ताई के साथ तबले पर संगत अवध सिंह ठाकुर देंगे। 
सोमवार 13 फरवरी को प्रगट दिवस के दिन सुबह पांच बजे श्री गजानन विजय ग्रंथ का सामुहिक परायण, आठ बजे श्रीकी षोडपचार पूजा, सुबह 10 बजे गणेश याग महाआरती होगी। वहीं रात आठ बजे सामुहिक महाआरती का आयोजन किया गया है। 14 फरवरी की सुबह 8 बजे षोडपचार पूजा, 10 बजे सत्यनारायण पूजा के बाद दोपहर एक बजे महाभंडारा का आयोजन रखा गया है। बुधवार 15 फरवरी को सुबह की पूजा के बाद दोपहर चार बजे महिलाओं द्वारा भजन का आय़ोजन होगा। वहीं शाम छह बजे श्रीकी शोभायात्रा के बाद महाआरती और गोपाल काला का आयोजन रखा गया है।