दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बाल संस्कार और नुक्कड़ से जागरूकता लाने पर महाराष्ट्र मंडळ की महिलाओं ने की चर्चा

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ रायपुर की सिविल लाइन और अमलीडीह महिला केंद्र में विगत दिनों बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महाराष्ट्र मंडळ द्वारा जन जागरूकता के लिए चलाने जाने वाले नुक्कड़ नाटक और बाल संस्कार को लेकर चर्चा की गई। वहीं मंडळ में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर भी मंथन किया गया।

महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, सिविल लाइन महिला केंद्र की संयोजिका शोभा जोशी और अमलीडीह महिला केंद्र की संयोजिका अंजली चरपे ने बताया कि महिला केंद्र की आज की बैठक सफल रही। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी। बैठक में जन जागरूकता के लिए मंडळ द्वारा चलाने जाने वाले नुक्कड़ नाटक पर चर्चा की गई। इसकी तैयारी महाराष्ट्र नाट्य मंडळ के निर्देश पर चल रही है। वहीं बच्चों को दिए जाने वाले संस्कारों पर भी चर्चा की गई।

सिविल लाइन केंद्र की संयोजिका शोभा जोशी और अमलीडीह केंद्र की संयोजिका अंजली चरपे ने बताया कि आज से आधुनिक युग में अपनी भावी पीढ़ी को अपने संस्कारों को देना बेहद आवश्यक है। महाराष्ट्र मंडळ लगातार इस दिशा में काम कर रहा है। वहीं मंडळ की सदस्यता बढ़ाने को लेकर भी महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक के दौरान महिलाओं ने हाऊजी गेम्स का भी लुत्फ उठाय़ा।
 
बैठक के दौरान शोभा जोशी, संयोजिका, सुनंदा खानखोजे सह संयोजिका, ऋतिका पटवर्धन सह संयोजिका, हेमा बर्वे सहसंयोजिका, जयश्री केलकर सह संयोजिक के साथ बड़ी संख्या में महिला मंडळ की सदस्या मौजूद रहीं। अमलीडीह महिला केंद्र की संयोजिका अंजली चरपे, सहसंयोजिका अलका बापट, मैथिली ठोके, नीलिमा लाकपाले सहित अमलीडीह केंद्र की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।