दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल पहुंचे प्रबंधन गुरु हरीश जोशी... बताए प्रबंधन के गुर, तो मेधावी छात्रों का किया सम्मान

महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बंजारी धाम के संचालक गुरुजी हरीश जोशी ने समस्त शिक्षक स्टाफ का प्रबंधन के विषय में कार्यशाला ली। विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने गुरुजी का परिचय देते हुए बताया कि यह हमारे गुरुजी हैं तथा कई संस्थाओं का एक साथ संचालन करते हुए बेहतरीन तरीके से उनका प्रबंधन भी करते हैं। 

बंजारी धाम के प्रांगण में एक स्कूल एक मंदिर और एक गौरक्षण केंद्र संचालित होता है। गुरुजी इनके संचालन के अलावा मध्य प्रदेश राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के कॉमर्स विषय के संचालक भी हैं। इनके अलावा उनके पेट्रोल पंप भी हैं जिसकी आमदनी से वह शहीदों की पत्नी व बच्चों को संबल प्रदान करते हैं। 

गुरुजी ने शिक्षकों को एक व्यक्ति के द्वारा एक साथ इतनी संस्थाओं को संचालित करने के लिए प्रबंधन की शिक्षा देते हुए उन्होंने समय व जीवन के प्रबंधन के बारे में भी अपने अनुभव से अवगत कराया। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के मेरिट में आए हुए कक्षा 12वीं के दोनो विद्यार्थी कुंदन बियानी और मुस्कान सिंह को गुरुजी ने सम्मानित किया तथा उनका स्कूल मोमेंटो देकर मान बढ़ाया। 

कार्यक्रम का संचालन आराधना लाल ने किया और शिखा शर्मा ने आभार व्यक्त किया। वहीं दोनों छात्र कुंदन व मुस्कान ने विद्यालय तथा प्राचार्य के प्रति आभार व्यक्त किया और अपने विचार  प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में गुरुजी ने सभी शिक्षकों को पुस्तक भेंट में दी और पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। तत्पश्चात दोनों विद्यार्थी से विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी करवाया गया।