दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी स्पीकिंग क्लासः रायपुर के साथ हैदराबाद और मुंबई से भी लोग सीख रहे मराठी

रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ में 12 जून को शुरू हुई मराठी स्पीकिंग क्लास की 14वीं बेच में राजधानी रायपुर के साथ हैदराबाद और ठाणे मुंबई से कुछ लोगों ने पंजीयन कराया है। 12 जून से शुरू हुई इस क्लास के पहले दिन से भी प्रशिक्षुओं को अपने दिनचर्या के दौरान बोले जाने वाले शब्दों के बारे में बताया गया। 
मराठी स्पीकिंग क्लास की प्रभारी पद्मजा लाड ने बताया कि क्लास की 14वीं बेच के लिए आठ लोगों ने अपना पंजीयन कराया है। क्लास के पहले दिन सोमवार को मराठी शब्दों के सही उच्चारण की तकनीक बनाई गई। दैनिक दिनचर्या में होने वाले संवाद को मराठी में बोलना सीखाया गया। हिंदी व्याकरण की तरह मराठी के लिए बोले जाने वाले शब्दों के उच्चारण के लिए होंठ, दांत, जीभ, कंठ, तालु के प्रयोग भी बताया गया। 
पद्मजा लाड ने बताया कि  मराठी स्पीकिंग क्लास की 14वीं बेच में राजधानी रायपुर के 8 सहित मुंबई और हैदराबाद से भी पंजीयन हुआ है।