दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाशिवरात्रि पर महाराष्ट्र मंडल में होगा लघु रूद्र, तैयारियां तेज

रायपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाराष्ट्र मंडल में लघु रूद्र का आयोजन किया जाना है। यह आजोयन महाराष्ट्र मंडल में प्रति वर्ष होता है  महाराष्ट्र मंडल की महिला केंद्रो द्वारा भी पूर्वाभ्यास किया रहा है। 15 महिला केन्द्रो की महिलाएं जुट लघु रूद्र का अभ्यास कर रही है। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। 
 
मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में लघु रूद्र का आयोजन किया जाना है। आयोजन को लेकर आचार्य चेतन दंडवते ने कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और महिलाओं द्वारा लघु रुद्र का पाठ करने का सुझाव दिया। जिसके बाद कार्यक्रम को लेकर मंडल की सभी 15 महिला केंद्रों मे तैयारी की जा रही है। 
 
 
कार्यक्रम के दौरान समाज की महिलाएं लघु रूद्र बोलने वाली है। लगातार तीन साल से मराठी महिलाएं लघु रूद्र बोल रही है। तात्पापारा में ज्योति ताई कान्हे के घर प्रतिदिन कई केंद्र की महिलाएं जुट रही है और लघु रूद्र का अभ्यास कर रही है। 
 
विशाखा ने बताया कि 19 फरवरी को शिवाजी जयंती के अवसर पर मराठा समाज की ओर से शिवाजी महाराज चौक टिकरापारा से शुरू होने वाली बाइक रैली और दोपहर को बूढ़ापारा स्टेडियम से निकलने वाली शोभायात्रा में भी महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों की भागीदारी सम्मानजनक रखने के लिए सभी महिला केंद्र से सलाह लिए जाएंगे और उन्हें अधिकतम उपस्थिति का लक्ष्य भी दिया जाएगा।