दिव्य महाराष्ट्र मंडल

Holi Get Together: फाग गीतों में जमकर झूमे मराठी युवा, महिला और बच्चे

बिलासपुर।  नगर के पारिजात कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में रंग पंचनी के दिन होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान फाग का भी आयोजन हुआ, जिसमें मराठी समाज की महिलाओं, युवा, बच्चों और बुजुर्ग झूम उठे।

 
महाराष्ट्र मंडल बिलासपुर द्वारा रंगपंचमी पर समाज का होली मिलन और फाग का आयोजन किया गया। जिसमें जिसमें मराठी युवा, महिलाएं और वरिष्ठ सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। फाग गीत और नगाड़े की धुन पर सब झूमकर नाचे। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली मिलन कार्यक्रम का आनंद लिया।


विगत कई वर्षों से मराठी समाज के युवकों द्वारा फाग गाने की परंपरा चली आ रही है, जिसे आज भी नवयुवकों द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में समाज के सभी सम्मानीय सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहेष फाग उपरांत उपस्थित लोगों के लिए ठंडाई और स्वल्पाहार की व्यवस्था महाराष्ट्र मंडल द्वारा की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य रुप से  महाराष्ट्र मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष मोहन देवपुजारी, उपाध्यक्ष सुरभि खनगन, उर्वशी सतरके, सचिव समीर भुरंगी, कोषाध्यक्ष डॉ विवेक दांडेकर, सहसचिव अजिंक्य जोशी, ओंकार शिलेदार और तोषी कोन्हेर के साथ बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।