शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

एम्स रायपुर समेत देश के 26 एम्स में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी

रायपुर। मेडिकल फील्ड में नौकरी पाने का शानदार मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 10 के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन एप्लिकेशन भी एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर शुरू हो गए हैं। नोटिफिकेशन में सीबीटी 1 स्टेज और सीबीटी 2 स्टेज की एग्जाम डेट भी बताई गई है। दोनों परीक्षा अप्रैल 2026 में होंगी।

एम्स नर्सिंग ऑफिसर की इस  भर्ती के जरिए एम्स रायपुर, एम्स बठिंडा, एम्स भोपाल, एम्स भुवनेश्वर, एम्स गोरखपुर, एम्स नई दिल्ली, एम्स ऋषिकेश, JIPMER पुदुचेरी, ईएसआईसी नई दिल्ली समेत 26 सरकारी हॉस्पिटल में 2551 पद भरे जाएंगे। आप जिस भी क्षेत्र से हैं, वहां से अंतिम तिथि से पहले फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 07, 9300-34800 ग्रेड पे- 4600/- ग्रुप बी के मुताबिक मंथली सैलर दी जाएगी।

एम्स नॉरसेट 10 वैकेंसी 2026 डिटेल्स

हॉस्पिटल

वैकेंसी

एम्स बठिंडा

72

एम्स भोपाल

76

एम्स भुवनेश्वर

55

एम्स देवघर

104

एम्स गोरखपुर

203

एम्स गुवाहटी

78

एम्स कल्याणी

205

एम्स मंगलगिरी

88

एम्स नागपुर

56

एम्स रायबरेली

85

एम्स नई दिल्ली

282

एम्स पटना

168

एम्स ऋषिकेश

64

एम्स रायपुर

43

एम्स विजयपुर, जम्मू

54

एम्स मदुरै

30

CAPFIMS, मैदानगढ़ी

32

NITRD

05

AIIMPR मुंबई

01

सीआईपी रांची

13

JIPMER पुदुचेरी

88

JIPMER यनम

07

जेआईपीएमईआर कराईकल

383

SJH, हॉस्पिटल

140

डॉ. आरएमएल हॉस्पिटल

0

ESIC, नई दिल्ली

219

कुल

2551

एम्स नर्सिंग ऑफिसर के लिए योग्यता

इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट या विश्वविद्यालय से बीएससी (Hons.) नर्सिंग/ बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। या

बीएससी (पोस्ट सर्टिफिकेट)/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री।

कैंडिडेट नर्सिस एंड मिडवाइफ स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड होना चाहिए।

जनरल नर्सिंग वाइफरी में डिप्लोमा वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।

डिप्लोमा वालों के पास न्यूनतम 50 बेड वाले अस्पताल में न्यूनतम 2 साल का अनुभव होना चाहिए और नर्सेस & मिडवाइफ स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड होना जरूरी है।

आवेदकों की उम्र 18-30 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

अभ्यर्थी योग्यता संबंधित ये जानकारी भर्ती के अधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

एम्स नॉरसेट 10 का फॉर्म कैसे भरें?

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अप्लाई करना चाहते हैं, वो यहां बताए चरणों के जरिए एम्स नॉरसेट 10 का फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं। या सीधे डाअयरेक्ट लिंक पर जाएं।

यदि आप पहली बार एम्स का फॉर्म अप्लाई कर रहे हैं, तो पहले Create a new account के लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी की डिटेल्स भरकर जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।

इसके बाद अपनी पर्सनल डिटेल्स भरकर अपना पासवर्ड क्रिएट करें।

अब अपनी कैंडिडेट आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए वेबसाइट पर लॉगइन करें।

अपनी पर्सनल, एजुकेशनल, पता, मार्क्स, संबंधित सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भर दें।

लेटेस्ट फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।

लास्ट में एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सब्मिट कर दें।

एम्स नॉरसेट एप्लिकेशन फीस कितनी है?

सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 3000/- रुपये एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरनी होगी। वहीं एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस को 2400/- रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट के लिए कोई शुल्क नहीं है। इस भर्ती में उम्मीदवारों द्वारा आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 तक शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।