आध्यात्म के साथ ही... आयुर्वेद और विज्ञान से जुड़ा है... श्रावण मास का व्रत... पढ़िए
2023-07-04 11:58 AM
349
आज से श्रावण मास प्रारंभ हो चुका है, इसके साथ ही व्रत भी शुरु हो चुका है। बड़ी तादाद में लोग पूरे श्रावण मास के दौरान व्रत का पालन करते हैं, तो काफी लोग सोमवार का ही व्रत करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो सावन के हर सोमवार के साथ ही मंगलवार को महागौरी का व्रत भी करते हैं। श्रावण मास में व्रत करने का सबका अपना तर्क होता है। काफी लोग पंरपरा का निर्वाह करते आ रहे हैं, तो कुछ आध्यात्म को वजह मानते हुए इस व्रत का पालन करते हैं। पर आयुर्वेद और विज्ञान में श्रावण मास के व्रत को जरुरी बताया गया है, इसके पीछे की वजह का भी विश्लेषण किया गया है।
बारिश से प्रभावित होती हैं साग—सब्जियां
सावन के महीने में बारिश होती है, इस दौरान फास्टिंग करने के खास मायने है। आयुर्वेद के मुताबिक इस मौसम में बारिश की वजह से साग-सब्जियों कम ही मार्केट में आ पाते हैं। वहीं दूसरी तरफ पत्ते और हरी सब्जियों में कीड़े लगने लगते हैं। इसे खाने के बाद पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। साथ ही इस मौसम में इसलिए दूध पीने से भी मना किया जाता है क्योंकि घास पर कीड़े-मकौड़े लग जाते हैं। ऐसे में जब गाय घास खाती है तो उसका दूध बी टॉक्सिक हो जाता है। इसलिए इस मौसम में दूध वाली चीजें भी खाने से मना किया जाता है क्योंकि पेट खराब हो जाता है।
बरसात में पाचन तंत्र हो जाता है कमजोर
बरसात में हर तरफ हरियाली छाई रहती है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मौसम में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ी रहती है। यह उमस पाचन तंत्र को कमजोर कर देती है साथ ही साथ यह पेट के सेहत को बिगाड़ भी सकती है, जिसकी वजह से पेट और आंत से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। यही कारण है कि इस मौसम में पेट खराब, बदहजमी, एसिडिटी, सूजन और पेट खराब जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
सावन 2023 सोमवार व्रत करने के फायदे
आयुर्वेद के मुताबिक सावन के महीने में अगर आप एक दिन भी व्रत रखते हैं तो आपको हेल्थ से जुड़ी समस्याएं नहीं होगी। इसे करके बहुत सारी पेट सी जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। पेट खराब होने से बचाता है। साथ ही ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी की समस्या से भी निजात दिलाता है। इस व्रत को करने से शरीर पर जमा फैट एनर्जी में तब्दील हो जाता है। इस दौरान शरीर अच्छे से डिटॉक्स हो जाता है। इसलिए इस दौरान व्रत करने के अपने फायदे हैं।