PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसान जरूर कर लें ये काम, वरना अटक सकती हैं राशि
डेस्क। दिवाली से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त को लेकर किसानों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किस्त जारी करेंगे। इसके तहत 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में कुल ₹18,680 करोड़ से ज्यादा की राशि भेजे जाने का दावा है। पात्र लाभार्थियों को ₹2,000 मिलेंगे। हालांकि, भुगतान की स्थिति जानने के लिए किसानों को अपना लाभार्थी स्टेटस, ई-केवाईसी और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी जांच लेनी चाहिए।
ई-केवाईसी अधूरी है तो रुक सकता है भुगतान
पीएम किसान योजना के तहत लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी पूरी करना जरूरी है। अगर आपकी ई-केवाईसी अधूरी है, तो किस्त के भुगतान में परेशानी हो सकती है। इसे पूरा करने के लिए तीन तरीके उपलब्ध हैं। कुछ परिस्थितियों में लाभार्थी का भुगतान रुक सकता है या उसकी पात्रता का दोबारा सत्यापन किया जा सकता है। किसानों को खास तौर पर इन बातों पर ध्यान देना चाहिए।
खाते में 2,000 नहीं आए तो क्या करें?
अगर किस्त जारी होने के बाद भी आपके बैंक खाते में राशि नहीं पहुंचती है, तो सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर भुगतान का स्टेटस चेक करें। इसके बाद ई-केवाईसी, बैंक खाते की जानकारी और जमीन के रिकॉर्ड की जांच करें। समस्या दूर नहीं होती है, तो नजदीकी CSC केंद्र या संबंधित कृषि विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। योजना से जुड़ी जानकारी के लिए किसान ई-मित्र (Kisan eMitra) चैटबॉट की मदद भी ली जा सकती है।