मनोरंजन

‘रामायण’ निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

डेस्क। महान फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे और निर्माता शिव सागर के पिता प्रेम सागर का आज सुबह 10 बजे 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी और आज सुबह उनका निधन हो गया।

प्रेम सागर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। सागर वर्ल्ड ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस दुखद खबर को शेयर किया। जिसमें लिखा गया। बहुत ही दुख के साथ बताया जा रहा है कि श्री प्रेम सागर जी अब हमारे बीच नहीं ररहे। उनकी अंतिम यात्रा पवन हंस जुहू में 2 बजकर 30 मिनट पर निकाली गई। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति'