बीच सड़क में कार रुकवाकर चांदी व्यापारियों से लूट, 90 लाख का माल ले उड़े शातिर
2025-07-30 04:52 PM
135
मथुरा| वैसे तो यूपी सरकार चौचक कानून व्यवस्था का दावा करती है, लेकिन ये सिर्फ दावा है| इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है कानून व्यवस्था की हकीकत यूपी सरकार की पोल खोलती नजर आ रही है| सरकार के जुमलों की वजह से प्रदेश में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है| अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने चांदी व्यापारियों से 77 किलों चांदी लूट ली है जिसकी कीमत 90 लाख रुपए बताई जा रही है. इतना ही लुटेरे व्यापारियों की कार भी ले गए हैं |
बता दें कि पूरा मामला आगरा-दिल्ली हाईवे पर फरह क्षेत्र के पास हिंदुस्तान कॉलेज के पास का है| श्री ज्वेलर्स के मालिक मुकेश चंद्र सोनी के दो बेटे कन्हैया और गौरव अपने ड्राइवर के साथ आगरा से मथुरा लौट रहे थे| इसी दौरान नकाबपोश बदमाश बाइक और बोलेरो से पीछा करते हुए पहुंचे और व्यापारियों की कार रुकवाई और उनके पास रखी 77 किलो चांदी को लूट लिया| इतना ही शातिर बदमाश दोनों व्यापारियों को अछनेरा रोड पर छोड़कर उनकी कार लेकर फरार हो गए|