देश-विदेश

फर्जी दस्तावेज़ों से गाड़ियां फाइनेंस कर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जशपुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से गाड़ियां फाइनेंस कर ठगी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सरगुजा के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोतबा चौकी का है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी शाहरुख खान, वसीम अकरम और बुलेट शो रूम मैनेजर मनीष डेविड पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ये आरोपी लोगों के दस्तावेज चुराकर फर्जीवाड़ा करते और दूसरे नाम से गाड़ियां फाइनेंस कर उन्हें बेच देते थे। पुलिस ने पहले ही इनसे 10 बुलेट और 1 स्कूटी जब्त की थी।
 
अब पुलिस ने इस कड़ी में वज्जाद अली उर्फ सोनू खान और शोएब जाफर को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने ठगी की मोटरसाइकिल खरीदने और बेचने की बात कबूल की है। पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए तकनीकी टीम और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई की गई। 
----------