देश-विदेश

तेलंगाना में प्रधानमंत्री के तीखे बोले... केंद्र चाहती है विकास, पर एक परिवार की कठपुतली बन गए कुछ राज्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को तेलंगाना के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 11,360 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के उद्घाटन से पहले हैदराबाद में एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र के ज़्यादातर प्रोजेक्ट्स में राज्य सरकार से सहयोग न मिलने के कारण हर प्रोजेक्ट में देरी हो रही है, विलंब हो रहा है। इससे तेलंगाना के लोगों का नुकसान हो रहा है। 
 
 
पीएम मोदी ने किसी के नाम का जिक्र किए बगैर कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी ​कहा कि देश में कुछ सरकारें ऐसी भी हैं, जो उनकी कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं। पीएम मोदी बोले कि कुछ मुट्ठीभर लोग विकास कार्यों से बौखलाए हुए हैं, ऐसे लोग जो  परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को पोषित करते रहे उन्हें काम करने वाले लोगों से परेशानी हो रही है। इन्हें देश, समाज के भले से कोई लेना देना नहीं है। इन्हें सिर्फ अपने कुनबे को फलता-फूलता देखना पसंद है। तेलंगाना को ऐसे लोगों से सतर्क रहना ज़रूरी है।
 

पीएम मोदी ने कहा कि इनके तीन मतलब सत्य थे, पहला इनके ही परिवार की जय-जयकार हो, दूसरा करप्शन का पैसा इनके पास आता रहे और तीसरा जो पैसे गरीब के लिए भेजे जाते थे वह पैसे इनके भ्रष्ट ईको सिस्टम के अंदर बांटने में काम आ जाए। ये तिलमिलाए हुए हैं, बौखलाहट में कुछ भी किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ऐसे कई राजनीतिक दल कोर्ट पहुंचे कि हमें सुरक्षा दो कि हमारे भ्रष्टाचार की किताबें कोई खोले नहीं, कोर्ट ने वहां भी उन्हें झटका दे दिया।  

----------