देश-विदेश

प्रदेश में आदि सेवा पर्व 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक मनाया जायेगा

 भोपाल : प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को धार जिले के भैसोला में आयोजित कार्यक्रम में आदि कर्म योगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा पर्व” का शुभारंभ करेंगे। जनजातीय गौरव और राष्ट्र निर्माण के संगम का प्रतीक आदि आदि सेवा पर्व” 2 अक्टूबर तक चलेगा। आदि सेवा पर्व” के दौरान जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्यशिक्षापोषणकौशल विकासआजीविका संवर्धनस्वच्छताजल-संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसी सेवात्मक गतिविधियाँ आयोजित होंगी। हर गतिविधि के केन्द्र में सेवा का भाव और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा ।

 

आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत रीजनल प्रोसेस लैब में मध्यप्रदेश के 12 राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को पहले चरण में तैयार किया गया है। इसी क्रम में स्टेट प्रोसेस लैब में 41 जिलों के 272 डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर्स, डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब में 242 विकासखण्डों के 1210 ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स तैयार किये गये हैं, जिनके माध्यम से ब्लॉक स्तर पर 18150 क्लस्टर मास्टर ट्रेनर्स41 जिला स्तरीय एनजीओ पार्टनर्स20 विकासखण्ड स्तरीय एनजीओ कर्मी56470 आदि सहयोगी (शिक्षक / डॉक्टर / यूथ-लीडर्स / सामाजिक कार्यकर्ता)203292 आदि साथी (स्वसहायता समूह सदस्यजनजातीय जनप्रतिनिधिस्वयंसेवकसांस्कृतिक हस्तियां)22588 आदि विद्यार्थीइस प्रकार 303233 चेन्ज लीडर्स तैयार करने का लक्ष्य है।इस अभियान के अंतर्गत ट्राईबल विलेज एक्शन प्लान एवं ट्राईबल विलेज विज़न 2030” पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक गाँव के लिए विकास का दीर्घकालिक रोडमैप तैयार किया जा रहा हैसाथ ही 02 अक्टूबर 2025 को विशेष ग्राम सभा में विलेज एक्शन प्लान” का अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा। ग्राम स्तर पर बनाये जाने वाले आदि सेवा केन्द्रों के माध्यम से सेवा वितरणसंतुष्टिकरण एवं शिकायत निवारण तंत्र का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

आदि सेवा पर्व के दौरान कर्मयोगियों के माध्यम से जनजातीय बहुल ग्रामों में जनजातीय कार्य विभाग के अतिरिक्त पंचायत एवं ग्रामीण विकासराजस्ववनस्वास्थ्यमहिला एवं बाल विकासलोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं शिक्षा आदि विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा ग्राम स्तरीय गतिविधियाँ, जनजागरण यात्राएंक्षेत्र-भ्रमणग्रामीणों का उन्मुखीकरणग्राम विकास आवश्यकताओं के लिये विषय वार समूह चर्चाएंग्राम अपेक्षाओं के प्रदर्शन के लिए दीवार-लेखनग्राम विकास योजना तैयार करनाग्राम विकास योजना के क्रियान्वयन के लिए विभाग वार जिम्मेदारियों का निर्धारणग्राम विकास योजना क्रियान्वयन कैलेण्डर का निर्माणआदि सेवा केन्द्र का निर्धारणआदि सेवा केन्द्र में शिकायत निवारण पंजी एवं अन्य आवश्यक पंजियों का संधारण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्राम विकास कार्ययोजना का अनुमोदन भी किया जायेगा।


 

 

----------