देश-विदेश

मैं असहनीय पीड़ा से तड़प रहा हूं….भगदड़ में 39 लोगों की मौत के बाद ऐक्टर विजय का बयान आया सामने

तमिलनाडु के करूर में नेता-अभिनेता विजय की रैली में मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत के बाद ऐक्टर ने पहला बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, “मेरा दिल चकनाचूर हो गया है… मैं असहनीय पीड़ा से तड़प रहा हूं… जिसे शब्दों में बयां कर पाना नामुमकिन है… मैं जान गंवाने वाले हमारे प्रिय भाइयों-बहनों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”  मैं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

शनिवार शाम करूर में विजय की विशाल रैली में मची भगदड़ में आठ बच्चों और 16 महिलाओं समेत 39 लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रैली में विजय तय समय से लगभग छह घंटे देरी से रैली स्थल पर पहुंचे, जिससे पहले से ही अराजक स्थिति हो गई थी उनके आते ही स्थित और बिगड़ गई। जैसे ही उन्होंने अपना भाषण शुरू किया, बेचैन भीड़ बैरिकेड्स तोड़ते हुए मंच की ओर बढ़ गई और भगदड़ मच गई।

मची भगदड़ में कई लोग मौके पर ही बेहोश हो गए, जिससे विजय को अपना भाषण रोकना पड़ा और अपनी ख़ास तौर पर बनाई गई प्रचार बस के ऊपर से पानी की बोतलें फेंकनी पड़ीं। बेहोश हुए लोगों को एम्बुलेंस से पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनमें से कई की मौत हो गई।

 

----------