दिव्य महाराष्ट्र मंडल

लायंस क्लब के कविता लेखन स्पर्धा में संत ज्ञानेश्वर के बच्चों ने मारी बाजी

रायपुर। राजधानी रायपुर की प्रतिष्ठित संगठन लायंस क्लब रायपुर नमन द्वारा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन विगत दिनों किया गया। जिसमें महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्पर्धा के अलग-अलग वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की हिंदी और कविता लेखन के प्रति रूचि की प्रशंसा स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने की।

स्कूल की शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि लायंस क्लब रायपुर नमन की ओर से आयोजित कविता लेखन स्पर्धा दो वर्गों में आयोजित की गई थी। स्पर्धा के जूनियर वर्ग में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की छात्रा भावना चेलक को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं सीनियर वर्ग में रिद्धी साहू को द्वितीय और संस्कार पटेल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन लक्ष्मी नारायण स्कूल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शोभा मोहता उपस्थित थीं। वहीं विशेष अतिथि के रुप में शोभा खंडेलवाल और मनीषा गहोई उपस्थित रहीं।

अपर्णा आठले ने आगे बताया कि इन तीनों छात्रों के अतिरिक्त हर्षल पिल्लई, अर्पिता थावकर, मिष्ठी निषाद को उनके बेहतर कविता लेखन के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया।  इस अवसर पर लायंस क्लब की अध्यक्ष मधु यादव, सचिव जया सिन्हा, कोषाध्यक्ष कविता सिन्हा विशेष रुप से उपस्थित थीं।