देश-विदेश

विज्ञापन होर्डिंग के गिरने से दो की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

नईदिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी)भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि गुजरात के अहमदाबाद के बोपल इलाके में एक सात मंजिला इमारत की छत से एक विज्ञापन होर्डिंग गिरने से दो मज़दूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 27 सितंबर, 2025 को हुई थी 

आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्रीयदि सत्य हैतो मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिएआयोग ने गुजरात सरकार के मुख्य सचिव और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

29 सितंबर, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , लगभग 15 मज़दूर एक आवासीय इमारत पर लगभग 80 फीट ऊपर एक होर्डिंग लगा रहे थेतभी वह गिर गई। नीचे गिरे दस मज़दूरों में से दो की मौत हो गईएक गंभीर रूप से घायल हो गया और सात अन्य को मामूली चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

----------