ग्रेनो वेस्ट की झुग्गियों में लगी भयंकर आग, फटे सिलेंडर, 50 से अधिक झुग्गियां जलकर हुई खाक
2025-11-07 01:38 PM
50
नोएडा| ग्रेनो वेस्ट इलाके की झुग्गियों में शुक्रवार सुबह अचानक भयंकर आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।
झुग्गियों में आग इतनी भयंकर लगी कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। झुग्गियों से सिलेंडर फटने की आवाज आ रही थी। आग लगने के बाद झुग्गियों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। बच्चों से लेकर महिलाओं तक सभी सड़कों पर रोते-बिलखते नजर आए। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था। अभी आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।