देश में दौड़नें लगी अब 14 वंदे भारत ट्रेन... छत्तीसगढ़ के खाते में भी एक... दुर्ग, रायपुर होकर पहुंचती है बिलासपुर
2023-04-12 01:02 PM
675
देश को आज अपनी 14वीं वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली-जयपुर-अजमेर मार्ग पर चलने वाली राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी है। जयपुर से दोपहर 12.30 बजे रवाना होने वाली इस ट्रेन के उद्घाटन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सभी प्रमुख मंत्री, सांसद और विधायक जयपुर में मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन रूट पर चलने वाली मौजूदा सबसे तेज ट्रेन (शताब्दी) की तुलना में एक घंटे पहले यात्रा पूरी करेगी। दिल्ली छावनी से शुरू होकर जयपुर तक पहुंचने के बीच यह ट्रेन गुरुग्राम और अलवर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
जानकारी के लिए बता दें कि देश में इससे पहले तक कुल 13 वंदे भारत ट्रेनें पटरियों पर दौड़ रही हैं। जयपुर के रूट के लिए या कहें कि राजस्थान के लिए यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी।
1. नई दिल्ली से वाराणसी (दूरी- 771 किमी)
उद्घाटन- 15 फरवरी 2019 को पीएम मोदी के द्वारा
स्टॉपेज- कानपुर और इलाहाबाद (यात्रा का कुल समय- 8 घंटे )
संचालन- सोमवार और गुरुवार को छोड़कर बाकी पांचों दिन
टाइम- नई दिल्ली से सुबह 6 बजे निकलकर 14 बजे वाराणसी पहुंचती है. फिर वाराणसी से 3 बजे निकलकर रात 11 बजे नई दिल्ली
2. नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा (दूरी- 755 किमी)
उद्घाटन- 3 अक्टूबर 2020 को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा
स्टॉपेज- अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी (यात्रा का कुल समय- 8 घंटे)
संचालन- ट्रेन मंगलवार को छोड़कर पांचों दिन चलती है.
टाइम- ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलती है और दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचती है और कटरा से दोपहर 3 बजे छूटती है और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है
3. गांधीनगर से मुंबई (दूरी- 520 किलोमीटर )
उद्घाटन- 30 सितंबर, 2022 को
संचालन- रविवार को छोड़कर अन्य 6 दिन (यात्रा का कुल समय- 6 घंटे 20 मिनट)
4. दिल्ली से अंब अंदौरा (हिमाचल प्रदेश) (दूरी- 415 किलोमीटर )
उद्घाटन- 13 अक्टूबर, 2022
स्टॉपेज- अंबाला, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब (यात्रा का कुल समय- 5 घंटे 25 मिनट )
संचालन- यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन
टाइम- नई दिल्ली से सुबह 5:50 बजे निकलतकर सुबह 11 बजे अंब अंदौरा पहुंचती है. वापसी में अंब अंदौरा से दोपहर में 1 बजे निकलकर 18:25 बजे नई दिल्ली.
5. चेन्नई से मैसूर (दूरी- 497 किलोमीटर )
उद्घाटन- 11 नवंबर, 2022
स्टॉपेज- काटपाडी और बेंगलुरु (यात्रा का कुल समय- 6 घंटे 25 मिनट )
संचालन- ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलती है.
टाइम- चेन्नई से सुबह 5.50 बजे निकलती है और दोपहर 12.20 बजे मैसूर जंक्शन पहुंचती है. इसके बाद मैसूरु से दोपहर 1.05 बजे निकलकर शाम 7.30 बजे चेन्नई पहुंचती है.
6. नागपुर से बिलासपुर (दूरी- 413 किलोमीटर )
उद्घाटन- पीएम मोदी ने 11 दिसंबर, 2022 को
स्टॉपेज- रायपुर, दुर्ग और गोंदिया (यात्रा का कुल समय- 5 घंटे 30 मिनट )
संचालन- यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में चलती है
टाइम- ट्रेन नागपुर से दोपहर 2.05 बजे चलती है और बिलासपुर शाम 7.35 बजे पहुंचती है, जबकि वापसी में यह ट्रेन बिलासपुर जंक्शन से सुबह 6.45 बजे निकलकर दोपहर 12.15 बजे नागपुर जंक्शन पहुंचती है.
7. हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी (यात्रा का कुल समय- 7.5 घंटे )
उद्घाटन- 30 दिसंबर, 2022
स्टॉपेज- बोलपुर (शांतिनिकेतन), मालदा टाउन और बारसोई
संचालन- ट्रेन बुधवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलती है.
टाइम- हावड़ा जंक्शन से सुबह 5.55 बजे निकलती है और दोपहर 1.25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचती है और फिर न्यू जलपाईगुड़ी से दोपहर 3.05 बजे निकलकर रात 10.35 बजे हावड़ा पहुंचती है.
8. विशाखापट्टनम से सिकंदराबाद (दूरी- 699 किलोमीटर )
उद्घाटन- 15 जनवरी, 2023
स्टॉपेज- वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा जंक्शन, राजमुंदरी और विशाखापत्तनम (यात्रा का कुल समय- 8 घंटे 30 मिनट )
टाइम- यह सिकंदराबाद से दोपहर 3 बजे निकलती है और रात 11.30 बजे विजाग पहुंचती है. वहीं रिटर्न रूट में यह ट्रेन विजाग से सुबह 5.45 बजे निकलकर दोपहर 2.15 बजे सिकंदराबाद पहुंचती है.
9. मुंबई से सोलापुर (दूरी- 455 किलोमीटर)
उद्घाटन- 11 फरवरी, 2023
स्टॉपेज- दादर, कल्याण, पुणे और कुर्दुवाड़ी (यात्रा का कुल समय- 6 घंटे 35 मिनट )
संचालन- ट्रेन सप्ताह में छह दिन CSMT से बुधवार को छोड़कर गुरुवार को सोलापुर से चलती है.
टाइम- मुंबई से शाम 4.05 बजे निकलकर रात 10.40 बजे सोलापुर पहुंचती है, और सोलापुर से सुबह 6.05 बजे यात्रा शुरू होकर दोपहर 12.35 बजे मुंबई पर यात्रा खत्म होती है
10. मुंबई से शिरडी (दूरी- 340 किमी)
उद्घाटन- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 फरवरी को
स्टॉपेज- दादर, ठाणे और नासिक रोड (यात्रा की कुल समय- 5 घंटे 25 मिनट)
11. कमलापति रेलवे स्टेशन (भोपाल) से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन (दूरी- 708 किमी )
उद्घाटन- 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
स्टॉपेज- वीर लक्ष्मीवाई, ग्वालियर, आगरा कैंट (यात्रा का कुल समय- 7 घंटा 45 मिनट)
संचालन- हफ्ते में 6 दिन (शनिवार को छोड़कर)
टाइम- सुबह 5.40 पर भोपाल से निकलकर 13.10 बजे निजामुद्दीन. वापसी में निजामुद्दीन से 14.40 पर रवाना और 22.10 तक भोपाल
12. सिकंदराबाद से तिरुपति (दूरी- 661 किलोमीटर )
उद्घाटन- 8 अप्रैल
संचालन- हफ्ते में 6 दिन मंगलवार को छोड़कर बाकी सभी दिन.
स्टॉपेज- नलगोंडा, गुंटूर, ओंगोल और नेल्लोर (यात्रा का कुल समय- 8 घंटे 30 मिनट)
टाइम- सुबह 6 बजे सिकंदराबाद से निकलकर 14.30 बजे तिरुपति, फिर तिरुपति से 15.15 बजे निकलकर 23.45 पर सिकंदराबाद
13. चेन्नई से कोयंबटूर (दूरी- 495.28 किमी )
उद्घाटन- 8 अप्रैल
यात्रा का कुल समय- 5.50 घंटे
टाइम- ट्रेन कोयंबटूर रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे चलेगी और चेन्नई सेंट्रल दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.20 बजे रवाना होगी और रात 8.30 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी.