देश-विदेश

BIG NEWS : मुख्यमंत्री पहुंचे CBI के दफ्तर... बाहर लगे 'मोदी—अदानी भाई—भाई' के नारे... हिरासत में लिए गए कई नेता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जारी समन पर तलब होने के लिए CBI के दफ्तर पहुंच चुके हैं। आज शराब घोटाले में CBI सीएम केजरीवाल से पूछताछ करेगी। केजरीवाल ने जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचने से पहले ट्वीट किया- हम बापू के बताए रास्ते पर हैं, अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ हम सत्य के रास्ते पर हैं। अंत में जीत सत्य की ही होगी। 

विदित है कि सीएम केजरीवाल से पहली बार इस मामले में पूछताछ होने जा रही है। वहीं सीबीआई हेड क्वॉर्टर और केजरीवाल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। सीएम ने कहा कि आज मुझे सीबीआई ने बुलाया है, जब कुछ गलत किया ही नहीं तो छुपाना क्या? ये लोग बहुत ताकतवर हैं। विपक्षी दल केजरीवाल के समर्थन में आ गए हैं, तो बीजेपी केजरीवाल पर हमलावर हो गई है।

इधर शराब घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल से पूछताछ को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। AAP का शीर्ष नेतृत्व ने सीबीआई मुख्यालय के बाहर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहा है। इस दौरान संजय सिंह, आप संगठन सचिव संदीप पाठक, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री समेत कई नेता "मोदी अदानी भाई-भाई, देश बेच के कमाई" के नारे भी लगा रहे हैं।
 

अरविंद केजरीवाल सी सीबीआई पूछताछ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे AAP के तीन विधायक समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए। AAP ने ट्वीट किया विधायक विनय मिश्रा, विशेष रवि और अखिलेश पति त्रिपाठी समेत कई विधायक को मोदी जी की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  

----------