देश-विदेश

कोटा की नंदिनी के सिर सजा 'मिस इंडिया वर्ल्ड-2023' का ताज... 'मिस वर्ल्ड-2023' में इंडिया की होंगी प्रतिनिधि

कोटा की नंदिनी गुप्ता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2023 का खिताब जीत चुकी हैं। इस साल की सबसे खुबसूरत युवती चुने जाने के बाद उन्होंने मिस इंडिया का ताज पहना है। शनिवार देर रात मुंबई में हुए इवेंट में पिछले साल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने नंदिनी (19) को ताज पहनाया। अब नंदिनी मिस वर्ल्ड-2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

वहीं, मिस इंडिया 2023 में स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग को सेकेंड रनर-अप और श्रेया पूंजा को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया। नंदिनी कोटा के पुरानी सब्जी मंडी की रहने वाली हैं। उनके पिता सुमित गुप्ता पेशे से किसान हैं।

नंदिनी का मानना है कि पहचान बनाने के लिए कई बार असफलता भी जरूरी होती है। जब करियर या जीवन के बारे में सोचे तो तमाम कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों को भी ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। लक्ष्य हासिल करने और चुनौतियों पर विजय पाने के लिए आगे बढ़ें। असफलता मिलती है तो उनसे सीखते हुए आगे बढ़ते जाएं। नंदिनी रतन टाटा को आदर्श मानती है। तो प्रिंयका चौपड़ा को अपनी प्रेरणा बताती हैं। 
----------