देश-विदेश

ज्योति मौर्य का हुआ प्रमोशन, नई पोस्टिंग भी, पति संग विवाद खत्म

यूपी। ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य एक बार फिर चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक आलोक मौर्य ने अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव की ओर कदम बढ़ाया है। दरअसल, पत्नी ज्योति मौर्य के साथ चल रहा विवाद अब खत्म हो चुका है और दोनों ने आपसी सहमति से फिर साथ रहने का फैसला किया है। इस फैसले से उनके परिवार में फिर से शांति और स्थिरता का माहौल बन गया है। 

ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य ने बच्चों को लेकर ऐसा कदम उठाया है। बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े इसलिए आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया है। फिलहाल ज्योति मौर्य को प्रमोशन हुआ है और उनकी पोस्टिंग नोएडा में हैं। वहीं, उनके पति आलोक मौर्य सिविल सर्विस की तैयारी में जुटे हैं और यूपीएससी समेत कई अन्य प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आलोक को एक राजनीतिक पार्टी से चुनाव लड़ने का ऑफर भी मिला था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया और सारा फोकस करियर पर लगाने का फैसला लिया। इसके अलावा आलोक ने पुरुषों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने पुरुषों के लिए आयोग के गठन की मांग भी कर चुके हैं।

हाल ही आलोक मौर्य की की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। जिसमें वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएसी) के बाहर खड़े थे। इसे लेकर चर्चा तेज हो गई कि आलोक मौर्य ने पीसीएस की परीक्षा पास कर ली है। हालांकि पड़ताल में सच्चाई कुछ और ही निकली। आलोक मौर्य अपने करीबी दोस्त के साथ आयोग पहुंचे थे। दरअसल, उनके दोस्त ने यूपीपीएससी 2024 की परीक्षा में सफलता हासिल की। उसी दोस्त को बधाई देने वह आयोग पहुंचे थे। आलोक ने नहीं बल्कि उनके दोस्त ने परीक्षा पास की है। तीन साल पहले आलोक मौर्य ने आरोप लगाया था कि जब उनकी शादी हुई थी, तब वह पंचायत राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाई कर्मी) थे। दावा था कि उन्होंने अपनी ज्योति को पढ़ाया-लिखाया, जिसके बाद वह UPPSC परीक्षा पास कर एसडीएम बनीं। लेकिनअफसर बनने के बाद ज्योति ने उनसे दूरी बना ली। साथ ही आलोक मौर्य ने ज्योति पर एक अन्य अधिकारी के साथ अवैध संबंधों के भी आरोप लगाए थे।

 

----------