श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब गए
देलही : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज नई दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब गए और मत्था टेका। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए रुमाला साहिब भी भेंट किया।
उपराष्ट्रपति ने इस पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अपने संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा:
“श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
श्री गुरु नानक देव जी की सत्य, समानता, करुणा, निःस्वार्थ सेवा और सार्वभौमिक भाईचारे की शाश्वत शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं और हमें शांति, सद्भाव तथा परस्पर सम्मान पर आधारित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं।
“उनका ‘किरत करो, वंड छको और नाम जपो’ का संदेश हमें धर्मपरायणता, गरिमा और मानवता की सेवा के मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन देता रहे।”
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।