दिव्य महाराष्ट्र मंडल

वीरांगना शौर्य उत्सव में पावना ने किया स्पेशल परफॉर्मेंस

रायपुर। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित 'वीरांगना शौर्य उत्सव एवं सेवा संकल्प' कार्यक्रम में एकल नृत्य प्रस्तुति में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की छात्रा पावना रेड्डी ने सिर्फ भाग लिया बल्कि उसका सिलेक्शन स्पेशल परफॉर्मेंस में हुआ। विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उपप्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार और समस्त विद्यालय स्टाफ ने पावना की प्रस्तुति की सराहना की वह उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित 'वीरांगना शौर्य उत्सव एवं सेवा संकल्प' में छात्रा पावना रेड्डी ने शानदार प्रस्तुति दी। पावना को उसकी प्रस्तुति के लिए एक गिफ्ट हैम्पर तथा सेकंड प्राइस के द्वारा सम्मानित किया गया। पावना ने 5 मिनट का झप ताल भी प्रस्तुत किया और एक पैर पर अपने नृत्य में उसने 100 चक्कर लगाए। पावना रेड्डी जो संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में कक्षा छठवीं की छात्रा है जो 11 वर्षीय बालिका के द्वारा किया गया यह कार्य उल्लेखनीय है।