दिव्य महाराष्ट्र मंडल

एकादशी पर महिलाओं ने गाए "तुलसी पत्र वाहते मी तुजसी श्याम सुंदरा" सुंदर भजन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की अवंती विहार महिला केंद्र की टीम ने एकादशी के निमित्त सदस्या आशा तांबोली के निवास पर भजन संध्या का आयोजन किया। महिलाओं ने कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की और सुंदर सुंदर मराठी और हिंदी भजनों का गायन किया।

आध्यात्मिक समिति की प्रभारी और मंडल की कार्यकारिणी सदस्य आस्था काले ने बताया कि अवंती विहार केंद्र की महिलाओं ने आनंदे-आनंदे आनंदे चला विठ्ठल...... पांडूरंग मम नावाड़ी.... नाच रे देवा भक्तांच्या....  जैसे सुंदर मराठी भजनों की प्रस्तुति दी।  इस अवसर पर आशा तांबोली, अनिता घाडगे, निर्मला पिंपळे, कंचन केळेकर, वसुधा हिरडे और शरयु तांबोळी उपस्थित थीं।