भीषण सड़क हादसा , ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 12 यात्री घायल
डेस्क। खरगोन जिले में वाहनों की तेज रफ्तार अब यात्रियों के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं। गत दिनों तेज रफ्तार यात्री बस के पुल से गिरने के कारण 25 लोगो की मौत हो गई थी। इतनी बड़ी घटना के बाद भी वाहन चालक हादसों से सबक नहीं ले रहे है।
ताजा मामला खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के इंदौर इच्छापुर मार्ग पर बीती रात लगभग डेढ़ से दो बजे के देखने को मिला जहां पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने बीती रात को एक ट्रक और यात्री बस में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें 12 यात्री घायल हो गए।
जिनमें से तीन गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया ही। सभी घायल यात्री महाराष्ट्र के निवासी है। गुरुवार रात डेढ़ से 2 बजे के बीच महाराष्ट्र की सवारी लेकर यह बस इंदौर से खंडवा की ओर जा रही थी। तभी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने बस चालक की लापरवाही से घटना घटित हुई।
घटना के बाद तत्काल बाद 108 वाहन से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सनावद के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर घायल 3 मरीजो को इंदौर रेफर किया। घटना में ट्रक चालक भी घायल है। पुलिस द्वारा हादसे के करनी की जांच की जा रही हैं।