शादी की पहली रात... दुल्हा—दुल्हन कमरे में गए एक साथ... सुबह मिली दोनों की लाश... वजह जानकर होगी हैरानी
2023-06-05 03:24 PM
846
शादी—ब्याह को लेकर घर में खुशियों भरा माहौल, देर रात तक रस्में, मौज और मस्ती के बाद दुल्हा—दुल्हन को अपने कमरे में जाने की इजाजत मिलती है। महज 22 साल का दुल्हा और 20 साल की दुल्हन, इस खूबसूरत नई जोड़ी को सभी नव दांपत्य जीवन के लिए भर—भर कर आशीर्वाद देते हैं, पर सुबह होते ही जब उनके कमरे का दरवाजा तोड़ना पड़ता है और भीतर का नजारा घरवालों के सामने आता है, तो मौजूद लोगों के पास फूटकर रोने के अलावा दूसरा कोई और रास्ता नहीं बचता।
दोनों का पोस्टमार्टम कराने पर सामने रिपोर्ट आती है कि दोनों को हार्ट अटैक आया, एक दूसरे की मदद भी दोनों नहीं कर पाए और बाहर किसी को इस बात की खबर भी नहीं लगी। दूसरे दिन सुहागरात के सेज पर दुल्हा और दुल्हन की लाशें पड़ी हैं।
यह मामला उत्तर प्रदेश के शहर बहराइच से सामने आई है, जो हर किसी को झकझोरने वाली है। अपने 22 साल के लड़के की बारात विदा कराके घरवाले 20 साल की लड़की को बहू बनाकर घर लाते हैं, घर में खुशियां छा जाती हैं। शादी के अगले दिन दूल्हा-दुल्हन एक साथ कमरे में जाते हैं, लेकिन सुबह दोनों का कमरा नहीं खुलता है। कुंडी बजाने पर भी जब दोनों का कमरा नहीं खुलता है तो दूल्हे का छोटा भाई खिड़की के रास्ते कमरे में कूदता है।
लेकिन, यह क्या कमरे में दूल्हा-दुल्हन मृत हालत में मिलते हैं। वो जल्दी से कुंडी खोलता है तो बाकी परिवार आकर जगाने की कोशिश करता है, लेकिन उनके शरीर ठंडे थे। घर में हाहाकार की स्थिति मच जाती है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम किया गया तो जो वजह सामने आई, वो चौंकाने वाली थी।
दोनों को एक साथ हार्ट अटैक आया था। क्या एक साथ दोनों को हार्ट अटैक? दोनों की मौत, क्या यह सच में संभव है? दोनों इतनी कम उम्र के युवा इन्हें कैसे ये हो सकता है? मौत के बाद जिसे भी इस खबर का पता चला तो लोग हैरान है।