दुल्हन की विदाई के बाद... फिल्मी अंदाज में बीच रास्ते अपहरण... तलवार अड़ाकर वारदात को दिया अंजाम
2023-06-26 07:47 PM
351
राजस्थान के भीलवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां विदाई के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर बारात के साथ वापिस जा रहा था तभी स्कूटर से तीन युवकों ने तलवार की नोंक पर फिल्मी अंदाज में दुल्हन का अपहरण कर लिया। इसकी सूचना दूल्हा पक्ष के लोगों ने तुरंत की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दी लेकिन अपहरणकर्ताओं को कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस की जांच में पता चला कि प्रेमी युवक अपने दो मित्रों के सहयोग से दुल्हन का अपहरण कर ले गया।
बता दें कि घटना उस समय की है जब विदाई के बाद दुल्हन को ससुराल ले जाया जा रहा था और वर पक्ष के लोग बीच मार्ग पर नवदंपती को धोक लगवाने सगसजी स्थानक पर पहुंचे थे। दरअसल, भीलवाड़ा के बिजोलिया के रहने वाले रवि नायक की शादी शुक्रवार को लाछुड़ा की रहने वाली पिंकी (बदला हुआ नाम) के साथ हुई। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन अपने परिजनों और कुछ बारातियों के साथ कृषि मंडी में स्थित मंदिर में दर्शन के लिए गए।
इस दौरान तीन बदमाश स्कूटर लेकर आए और तलवार के नोक पर कविता को उठाकर ले गए। दूल्हा रवि और उसके परिजनों ने बदमाशों का पीछा किया। मगर, तीनों बदमाश हाथ नहीं लगे। इसके बाद रवि ने भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। रवि का कहना है कि पत्नी की विदाई के बाद हम मंदिर गए थे। वहां से भगवान का आशीर्वाद लेकर कार में बैठ ही रहे थे। तभी यह वारदात हुई।
पुलिस को आशंका है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। एक आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली है, जो चपरासी कॉलोनी निवासी दीपक कोली बताया जा रहा है। जिसका दुल्हन के साथ प्रेम प्रसंग चलने की भी जानकारी मिली है। पुलिस उसके घर पहुंची लेकिन पता चला कि वह फरार है। अन्य दो युवक उसके साथी हो सकते हैं।