देश-विदेश

गांधी उद्यान में तीन दिवसीय फल और फूलों की प्रदर्शनी... विद्यार्थियों के लिए कई स्पर्धाएं भी

रायपुर। प्रकृति और पर्यावरण प्रेमियों की संस्था प्रकृति की ओर सोसायटी की ओर से मुख्यमंत्री निवास के पास गांधी उद्यान में फल, फूल और सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ शनिवार 13 जनवरी को हुआ है।  

प्रकृति की ओर सोसायटी के अध्यक्ष व सचिव मोहन वल्र्यानी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ अंचल में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्शय से 13 से 15 जनवरी तक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी मुख्यमंत्री निवास के पास गांधी उद्यान में लगाई जाएगी।

मोहन वल्र्यानी ने आगे बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए तोरण सजाओ, चित्रकला, सलाद सजाओ, फूल और बुके सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 13 जनवरी को फल, फूल, पत्तियों और सब्जियों से तोरण सजाओ प्रतियोगिता होगी। शिल्पी नागपुरे (8839120445) और उषा सिंघल (7000691354) को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रविवार, 14 जनवरी को चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रतिभागी जया भगवानानी (9425506672) के पास अपना पंजीयन करा सकते है। चित्रकला पर्यावरण पर आधारित होनी चाहिए। इसी दिन बुके सजाओ स्पर्धा भी होगी। इसके लिए मनीषा त्रिवेदी (9425509229) पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि प्रदर्शनी के तीसरे दिन सोमवार, 15 जनवरी को दोपहर 1 से 3 बजे के बीच सलाद सजाओ प्रतियोगिता होगी। सुनीता चंसोरिया (9425504069) को इसका प्रभारी बनाया गया है। सलाद सजाओं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इनके पास पंजीयन कराना होगा। 

----------