संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में लगा हेल्थ चेकअप कैंप.. बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच
- पीटीएम में बच्चों के साथ पहुंचे परिजन को मिला हेल्थ टिप्स
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शनिवार 3 अक्टूबर को पैरेट्स टीचर मीटिंग और मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने बच्चों के साथ पहुंचे परिजनों को पीडियाट्रिशियन डॉ. कविता मेघानी ने बच्चों को खानपान से जुड़ी जानकारी दी। बतादें कि इस हेल्थ कैंप का आयोजन मुंबई, महाराष्ट्र की एक प्रमुख भारतीय दवा कंपनी सेंटॉर फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया।
स्कूल की शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि दवा कंपनी सेंटॉर फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आज स्कूल में हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ। राजधानी रायपुर की पीडियाट्रिशियन डॉ. कविता मेघानी ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। कैंप में बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
हेल्थ कैंप में सेंटॉर फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल मैनेजर अभिलाष अग्निहोत्री, एरिया मैनेजर रोहित चौरसिया का काफी सहयोग रहा। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उपप्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।