देश-विदेश

देश के छह प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को मिली ‘ईट राइट स्टेशन’ के रूप में मान्यता

नईदिल्ली। लाखों भारतीय प्रतिदिन रेलवे स्टेशनों से यात्रा करते हैं। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ‘ईट राइट स्टेशन’ पहल इन भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर संरक्षित व स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराने में तेजी से प्रगति कर रही है। अब तक देश भर में 150 रेलवे स्टेशनों को ‘ईट राइट स्टेशन’ के रूप में प्रमाणित किया गया है। यह ईट राइट इंडिया आंदोलन की प्रगति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव हैजो देश के विशाल रेलवे नेटवर्क से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए संरक्षितस्वच्छ और पौष्टिक भोजन विकल्प सुनिश्चित करता है।

ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणन प्रक्रिया में खाद्य विक्रेताओं का कड़ाई से ऑडिट किया जाता हैखाद्य संचालकों को प्रशिक्षित किया जाता हैसाफ-सफाई व स्वच्छता प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाता है और यात्रियों को मन-पसंद भोजन का विकल्प चुनने के लिए जागरूक किया जाता है। इन कड़े मानदंडों को पूरा करने वाले स्टेशनों को ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणन से सम्मानित किया जाता है।

कुछ प्रमुख स्टेशन जिन्हें ‘ईट राइट स्टेशन’ के रूप में प्रमाणित किया गया हैजिनमें नई दिल्लीवाराणसीकोलकाताउज्जैनअयोध्या कैंटहैदराबादचंडीगढ़कोझिकोडगुवाहाटीविशाखापत्तनमभुवनेश्वरवडोदरामैसूर सिटी,  भोपाल,  इगतपुरीदिल्ली का आनंद विहार टर्मिनल तथा चेन्नई का पुरट्चि तलैवर डॉ एम.जी. रामचंद्रन सेंटल रेलवे सहित विभिन्न राज्यों के कई स्टेशन शामिल हैं।

 इस पहल से न केवल यात्रियों को लाभ होगाबल्कि रेलवे स्टेशनों पर खाद्य विक्रेताओं को भी सशक्त बनाया जाएगा। खाद्य संरक्षा और स्वच्छता मानकों का पालन करकेवे विश्वसनीयता हासिल करते हंभ और अधिक ग्राहकों को आकर्षित करते हैंजिससे अंततः उनकी आजीविका को बढ़ावा मिलता है।

देश भर के छह अग्रणी मेट्रो स्टेशन भी इस प्रयास में शामिल हो गए हैं और उन्हें ‘ईट राइट स्टेशन’ के रूप में मान्यता दी गई है। इनमें नोएडा सेक्टर 51एस्प्लेनेड (कोलकाता)आईआईटी कानपुरबॉटनिकल गार्डन (नोएडा) और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन हैं।

 

 

----------