देश-विदेश

पोते को बचाने कोबरा सांप से भिड़ी दादी.... दोनों हाथों से जकड़ लिया.... अस्पताल में तोड़ा दम

जौनपुर। माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य और सुरक्षा के लिए हर जोखिम उठाते है। उत्तरप्रदेश के जौनपुर में एक दादी ने अपने पोते की सुरक्षा को लेकर ऐसी हिम्मत दिखाई कि उनके साहस की चर्चा आज हर कोई कर रहा है। अपने पोते की जान बचाने के लिए दादी ने एक जहरीले कोबरा को अपने हाथों में पकड़ लिया। हालांकि कोबरा के डसने के कारण दादी की मौत हो गई।

रात में घर में अपने पोते के साथ सोते समय दादी सीता देवी (72) की नजर एक कोबरा सांप पर पड़ी। जैसे ही उन्होंने देखा कि वह पोते की ओर तेजी से बढ़ रहा है, दादी ने बिना कुछ सोचे-समझे कोबरा सांप को अपने हाथों में पकड़ लिया। तभी दादी के हाथ में कोबरा सांप ने काट लिया। दुर्भाग्य से अस्पताल में इलाज के दौरान दादी की मौत हो गई।

यह घटना इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। कोबरा को पोते की ओर झपटता देख दादी ने कोबरा को हाथ में पकड़ लिया। तभी सांप के काटने से दादी ने शोर मचा दिया। दादी की आवाज आने पर घर के अन्य सदस्य दौड़े पड़े। सांप के काटने के बाद वह अपनी दादी को अस्पताल ले गए। हालांकि अस्पताल में दादी को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना में दादी द्वारा पकड़े गए सांप की फोटो फिलहाल वायरल हो रही है। दादी ने जो साहस दिखाया उसकी हर जगह सराहना हो रही है।

----------