आज रात 8 बजे पीएम का देश के नाम संबोधन... कर सकते हैं बड़ी घोषणा... CAA पर एलान संभव
नईदिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आज शाम 8 बजे CAA से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। खबर है कि पीएम नरेंद्र मोदी खुद इसका ऐलान करेंगे। CAA लोकसभा और राज्यसभा से पहले ही पास हो चुका है। मोदी सरकार का यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अब कुछ ही दिनों में चुनाव आयोग देश में लोकसभा चुनाव का ऐलान कर सकती है।
क्या है CAA?
CAA पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए बिना दस्तावेज वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता देने के लिए है। एक बार सीएए के नियम जारी हो जाने के बाद मोदी सरकार 31 दिसंबर,2014 तक भारत आए बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों (हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई) को भारतीय नागरिकता देना शुरू कर देगी।