देश-विदेश

सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद अब नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए सीएम

डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं हाईकमान के निर्देश पर कुरुक्षेत्र सांसद और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई है। 

कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें अक्टूबर 2023 में हरियाणा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। नायब सैनी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत साल 1996 में की। वहीं, साल 2000 तक उन्हें हरियाणा महासचिव के साथ काम किया। प्रदेश की राजनीति में नायब सैनी का काफी दबदबा रहा है। उन्हें साल 2014 में नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य के रूप में चुना गया था।

भाजपा की हरियाणा इकाई के नेताओं का एक बड़ा वर्ग जजपा के साथ गठबंधन का विरोध कर रहा था। इसके बाद तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम में आज मुख्यमंत्री खट्टर ने इस्तीफा दे दिया और फिर विधायक दल की बैठक बुलाई गई। वर्तमान में 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41 विधायक और जजपा के 10 विधायक हैं। इस गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त था। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल तथा हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक सीट है।

----------