देश-विदेश

नवी मुंबई एयरपोर्ट....हार्बर लाइन का पनवेल स्टेशन बन रहा हॉट स्पॉट

मुंबई | मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर करोना के बाद से लगातार यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। मध्य रेलवे के चौथे कॉरिडोर पर उरण तक ट्रेनें भी शुरू हो चुकी हैं। भविष्य में नवी मुंबई एयरपोर्ट भी शुरू होना है और हाल ही में अटल सागरी सेतु की भी शुरुआत हुई है | ऐसे में हार्बर लाइन पर यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। हार्बर लाइन पर पनवेल स्टेशन से ही रोज़ाना करीब  दो से ढाई लाख यात्रियों की आवाजाही होती है। कई स्टेशनों पर रोजाना 1 लाख से ज्यादा यात्रियों का आना-जाना होता रहता है।

हार्बर लाइन पर पनवेल स्टेशन सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बन रहा है। यहां से नवी मुंबई एयरपोर्ट की दूरी 8.6 किमी है। एयरपोर्ट का काम भी अब करीब 63 प्रतिशत पूरा हो ही चुका है। बताया जा रहा है कि 31 मार्च, 2025 से एयरपोर्ट के पहले चरण की शुरुआत होने की संभावना भी है, तो ऐसे में पनवेल की व्यस्तता बढ़ने वाली है। इसके अलावा पिछले कुछ सालों में पनवेल जंक्शन से लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

नेरुल से सीवूड तक चौथे कॉरिडोर की शुरुआत भी हो चुकी है। अभी यहां सेवाओं के संख्या जरूरत के हिसाब से कम ही है लेकिन इस कॉरिडोर की शुरुआत का असर हार्बर लाइन पर भी दिखाई दिया है। अब उरण में रहने वालों को सीएसएमटी तक सेवाएं मिलने लगी हैं। इसके अलावा उलवे के आसपास क्षेत्र का में भी विकास हुआ है। इसकी एक वजह अटल सागरी सेतु है।

----------