भारतीय तटरक्षक बल ने कारवार में फंसी मछली पकड़ने वाली नौका को बचाया
डेस्क | भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने 16 अप्रैल, 2024 को मछली पकड़ने वाली भारतीय नौका (आईएफबी) रोजरी को सफलतापूर्वक बचा लिया। इस छोटे जहाज का इंजन कर्नाटक के कारवार से लगभग 215 समुद्री मील की दूरी पर खराब हो गया था। भारतीय तटरक्षक पोत सावित्रीबाई फुले ने 13 अप्रैल, 2024 को मछली पकड़ने वाली भारतीय नौका रोजरी से प्राप्त हुई एक संकटपूर्ण कॉल का तुरंत जवाब दिया था और फिर जल्द ही प्रतिकूल समुद्री परिस्थितियों के बीच फंसी हुई नौका के साथ संवाद स्थापित किया।