देश-विदेश

Iran President Death Live: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत,दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा मिला

डेस्क। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत की पुष्टि हुई है। इस बात का दावा खुद ईरानी अधिकारियों ने उस समय किया जब वहां की सेना को दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया।  इब्राहिम रईसी और कई ईरानी अधिकारियों के लो जा रहा हेलीकॉप्टर एक ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

दरअसल, रविवार को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उनके विदेश मंत्री पहाड़ी इलाकों और बर्फीले मौसम में एक हेलीकॉप्टर क्रैश का शिकार बने। एक ईरानी अधिकारी ने खोजी टीमों द्वारा मलबे का पता लगाने के बाद उनकी मौत की आशंका जताई है।

फ्लाइट एक्सपर्ट काइल बेली का कहना है कि राष्ट्रपति का विमान उड़ाने वाले पायलट आमतौर पर कुशल और अनुभवी होते हैं, लेकिन हेलीकॉप्टर एक बहुत जटिल मशीन है। उन्होंने अल जजीरा को बताया, ‘जब आप उड़ान भरते हैं और मौसम साफ होता है तो सब ठीक है, लेकिन समस्या तब होती है जब पायलट पहाड़ी, ऊबड़-खाबड़ और जंगली इलाके में होते हैं और उन जगहों पर अचानक कोहरा विकसित हो सकता है जहां आपको इसकी उम्मीद नहीं होती है।

----------