बारिश का टोटकाः गधे पर आदमी को उल्टा बैठाया और श्मशान में घुमाया... ग्रामीण बोले- अब बरसेगी इंद्र की कृपा
डेस्क। बारिश नहीं होने को लेकर देश में कई तरह के टोटके किए जाते है। कहीं मेढ़कों की शादी को कहीं और कुछ मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर तहसील के ग्राम दसई में इंद्रदेव को प्रशन्न करने के लिए ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला। यहां अच्छी बारिश की आस में ग्रामीणों ने मुक्तिधाम में एक शख्स को गधे पर उल्टा बैठाकर और परिक्रमा करवाया।
ग्रामीणों का मानना है कि इससे इंद्रदेव प्रसन्न होंगे और क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी। ऐसा टोटका बहुत लंबे समय से गांव में चला आ रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि दसई इलाके में बारिश नहीं होने से किसानों के साथ ही आमजन भी चिंता में हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने पूर्वजों के अजमाए चले आ रहे टोटके की मदद लेनी शुरू कर दी है। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण दसई स्थित गंगा जलिया मुक्तिधाम पर एकत्रित हुए और गांव में रहने वाले शख्स अंतर सिंह को गधे पर उल्टा बैठाकर करीब 7 से 8 बार मुक्तिधाम में घुमाया गया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि ऐसा करने से बारिश होगी।
ग्रामीण दिलीप पाटीदार और गोकुल पाटीदार ने बताया कि उनके पूर्वज भी बारिश नहीं होने पर ऐसा ही टोटका किया करते थे। उनका मानना था कि गांव के जनप्रतिनिधि या किसी भी शख्स को गधे पर उल्टा बैठाकर घुमाने से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं। इसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है। अच्छी बारिश होने से किसानों की चिंता दूर हो जाएगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि पहले गधे को श्मशान लाया गया और उसे हार पहनाया गया।