देश-विदेश

बांग्लादेश का विमान रायपुर में 9 साल से खड़ा है : 4 करोड़ से अधिक पार्किंग शुल्क हो चूका

रायपुर | बांग्लादेश स्थित यूनाइटेड एयर-वेज़ के विमान को रायपुर में आपातकालीन लैंडिंग किए हुए नौ साल से अधिक समय हो गया है | 7 अगस्त 2015 को बांग्लादेश देश का विमान ढाका से उड़ान भरकर मस्कट जा रहा था | जब बेमेतरा के 32000 फ़ीट ऊपर से गुजर रहा था तभी विमान के इंजन में खराबी होने पर उसे रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी | विमान में सवार 173 यात्रियों को बांग्लादेश की मदद से मस्कट भेज दिया गया, लेकिन उसके बाद से ये विमान एयरपोर्ट में ही खड़ा है।

रायपुर ATC H D शर्मा ने मीडिया को बताया कि DGCA लेवल पर निर्णय होना है | भारत का ये पहला मामला है कि किसी विदेशी एयरलाइन का विमान एयरपोर्ट में खड़ा हो और उस देश की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा हो।

रायपुर ATC H D शर्मा ने आगे बताया कि विमान का आगे क्या करना है या विमान को स्क्रैप किया जाएगा ये कहना मुश्किल है, क्योंकि ये पहला मामला है और इसके लिए कोई स्पष्ट नियम नहीं है।

बांग्लादेश यूनाइटेड एयरवेज के इंजीनियर की टीम ने विमान को तीन साल तक ठीक कराने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद से बांग्लादेश एयरवेज की तरह से कोई कोशिश नहीं हुई और ये कहा गया कि बांग्लादेश ने विमान को लावारिश छोड़ दिया है।

बांग्लादेश के विमान को वापस भेजने के लिए RAA ने DGCA को कई पत्र लिखे हैं | इसके साथ ही बांग्लादेश यूनाइटेड एयरलाइन को भी पत्राचार किया गया है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

रायपुर एयपोर्ट में खड़े विमान का किराया 4 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है | विमान की कैटोगोरी के अनुसार, पार्किंग चार्ज होता है, एक घंटे का सामान्यतः किराया 320 रुपये होता है।

बता दें कि 7 अगस्त, 2015 में यूनाइटेड एयरवेज बांग्लादेश का मैकडॉनल डगलस (MD) 83 एयरक्राफ्ट ढाका से मस्कट के लिए जा रहा था | विमान में कुल 176 लोग सवार थे | ढाका से उड़ान भरते ही विमान में खराबी आ गई, जांच की तो पता चला कि विमान का इंजन फेल हो गया, लेकिन तब तक विमान भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुका था | इंडियन एयरस्पेस में उड़ान भर रहा था | वहीं दुर्घटना को आशंका को देखते हुए विमान की लैंडिंग छत्तीसगढ़ के रायपुर में करा दी गई, जिसके बाद से इस विमान को रायपुर एयरपोर्ट पर हैंगर में पार्क किया गया।

 

----------