देश-विदेश

एक्टिंग के बाद राजनीति में रथा इस साउथ स्टार ने कदम... पार्टी का झंडा और लोगो किया लांच

डेस्क। साउथ के अभिनेता थलापति विजय ने चेन्नई के पनयूर में पार्टी मुख्यालय में अपनी राजनीतिक पार्टी तमिझागा वेत्री कझगम (TVK) के झंडे का आधिकारिक रूप से अनावरण किया।  विजय पार्टी पदाधिकारियों के सामने पार्टी का झंडा फहराया। बता दें कि झंडे के अनावरण को विजय की राजनीतिक यात्रा में पहला बड़ा कदम माना जा रहा है क्योंकि उनका ध्यान 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर है। 

इस दौरान थलापति विजय ने कहा, 'मुझे पता है कि आप सभी हमारे पहले राज्य सम्मेलन का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं और बहुत जल्द मैं इसकी घोषणा करूंगा। उससे पहले मैंने आज हमारी पार्टी के झंडा अनावरण किया है। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हम तमिलनाडु के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।'

विजय ने इस साल फरवरी में तमिझागा वेत्री कझगम (TVK) के गठन की घोषणा की थी। अभिनेता की योजना अपनी आखिरी फिल्म परियोजना 'थलपति 69' को पूरा करने के बाद पूरी तरह से राजनीति में आने की है, जिसे फरवरी 2025 तक पूरा किया जाना है। उन्होंने अगले दो वर्षों में टीवीके के जमीनी स्तर के बुनियादी ढांचे का निर्माण करने का संकल्प लिया है और 2024 के लोकसभा चुनावों में किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करने की बात पुष्टि की है।

 

----------