देश-विदेश

दिल्ली में आयोजित 8वें भारत जल सप्ताह प्रदर्शनी में शामिल हुए पशुपालन एवं डेयरी विभाग

नईदिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 17 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 8वें भारत जल सप्ताह 2024 कार्यक्रम का उद्घाटन किया था। पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने 17 से 20 सितंबर 2024 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 8वें भारत जल सप्ताह 2024 कार्यक्रम की एक प्रदर्शनी में भागीदार विभाग के रूप में हिस्सा लिया।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में "पशुधन क्षेत्र में वॉटर फुटप्रिंट" की अवधारणा और भारतीय परिदृश्य में पशुधन व मुर्गी पालन के व्यवसाय पर इसके प्रभाव को प्रदर्शित किया गया। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के स्टॉल पर विभाग द्वारा कार्यान्वित प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों तथा उनकी उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग की प्रदर्शनी सतत विकास लक्ष्य 6 के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य सभी के लिए जल और स्वच्छता की उपलब्धता व स्थायी प्रबंधन सुनिश्चित करना है। जल शक्ति मंत्रालय मंत्रालय ने 17-20, सितंबर 2024 तक भारत जल सप्ताह-2024 का आयोजन किया था। यह कार्यक्रम वैश्विक स्तर के इसके निर्णयकर्ताओं, राजनेताओं, शोधकर्ताओं, विशेषज्ञों, योजनाकारों, नवप्रवर्तकों, विद्यार्थियों और जल संसाधन के क्षेत्र में कार्यरत दुनिया भर के हितधारकों से विचार तथा उनकी राय जानने के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में काम करता है। इसमें समावेशी जल विकास और प्रबंधन के लिए साझेदारी एवं सहयोगपर ध्यान केंद्रित किया गया है।

 

----------