देश-विदेश

तिरुपति मंदिर से जुड़े लड्डू विवाद में मोदी सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया : कंपनी को थमाया शो कॉज नोटिस

स्वास्थ्य मंत्रालय ने घी की आपूर्ति करने वाली एक कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नई दिल्ली | तिरुपति मंदिर (Tirupati Temple) से जुड़े लड्डू विवाद में मोदी सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार, 23 सितंबर 2024 को स्वास्थ्य मंत्रालय ने घी की आपूर्ति करने वाली एक कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। केंद्रीय मंत्रालय ने चार कंपनियों से सैंपल लिए थे, जिनमें से एक कंपनी का सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में फेल हो गया। जांच में पता चला कि इस घी में जानवरों की चर्बी पाई गई है।

यदि कंपनी की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो एफएसएसएआई उसका लाइसेंस रद्द कर सकती है और जुर्माना भी लगा सकती है। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल की है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि तिरुपति के लड्डुओं में पशुओं की चर्बी मिली है। नायडू ने अपने आरोपों के समर्थन में टीडीपी सरकार द्वारा गुजरात की एक लैब की रिपोर्ट पेश की, जिसमें लड्डुओं में चर्बी होने की पुष्टि की गई थी। 

----------