रायपुर

नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे एवं पार्षदगण : माँ गंगा का आशीर्वाद लेने महाकुंभ रवाना

रायपुर | नगर निगम रायपुर में 15 साल बाद भाजपा बड़ी जीत के साथ लौटी है | जिसे लेकर पार्टी में खुशी का माहौल है | अब नई पारी की शुरुआत करने से पहले नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे आज 40 से ज्यादा पार्षद के साथ महाकुंभ यात्रा के लिए रवाना हो चुकी है | कुल 150 लोग लग्जरी बस में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे हैं | विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में यह यात्रा हो रही है | उन्होंने यात्रा में विपक्ष को भी आमंत्रित किया।

विधायक राजेश मूणत मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को महाकुंभ लेकर जा रहे हैं | यहां कोई नगर निगम नहीं लेकर जा रहा है | लेकिन विपक्ष भी अगर आस्था के केंद्र में डुबकी लगाना चाहते हैं, तो उनको भी ले जाएंगे, उसमें कोई बड़ी बात नहीं है, हम सभी जा रहे हैं | शुभ काम करने के पहले पूजा पाठ पद्धति से इसकी शुरुआत करते हैं | हम सब मिलकर प्रगति के मार्ग को आगे लेकर जाएं | 

कोई भी शुभ काम करने से पहले पूजा पाठ करने जा रहे हैं | शहर के विकास में सभी हम सहयोग देंगे | शहर का डेवलपमेंट करेंगे, इस आस्था के साथ हम महाकुंभ जा रहे हैं।

महापौर मीनल चौबे मीडिया से बातचीत में कहा कि 15 वर्षों के बाद नगर निगम में भाजपा की सरकार आई है | बहुत प्रसन्न विषय है | सब की इच्छा थी कि पदभार ग्रहण के लिए महाकुंभ स्नान करने जाना है | हमारी इच्छा पूरा करने के लिए भाजपा संगठन से रमेश ठाकुर और राजेश मूणत को मैं धन्यवाद व्यक्त करती हूं | विश्वास के साथ रायपुर शहर की जनता ने हमको चुना है | ईश्वर से हम प्राथना करेंगे शहर का अच्छा विकास हम करेंगे।