कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य कामना को लेकर मंडल की महिला केंद्रों में हनुमान चालीसा पाठ
0 रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अपील पर मंडल ने किया पाठ
रायपुर। कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अपील पर महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में मंगलवार शाम हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसी क्रम में मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साह के साथ संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ में अपनी सहभागिता निभाई। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक, योग और स्वास्थ्य समितियों की प्रभारी कार्यकारिणी सदस्य आस्था अभय काले ने बताया कि मंडल के चौबे कालोनी, टाटीबंध, सरोना, बूढ़ापारा और रोहिणीपुरम सहित अन्य केंद्रों कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य कामना को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने भगिनी मंडल में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान मनीषा वरवंडकर, रोहिणी नेने, सुषमा आप्टे, अंजली वैद्य, वनजा भावे, अक्षता पंडित, संगीता निमोणकर, गौरी क्षीरसागर, अंजली मोहरील, अवंती अग्निहोत्री, बबिता विठ्ठले, मालविका राजिमवाले, जयश्री गुलरवार, पुष्पा गोवर्धन, संध्या तुटकणे, आरती करंडे और शुचिता देशमुख उपस्थित थी। वहीं टाटीबंद केंद्र की महिलाओं ने स्थानीय गणेश मंदिर में चालीसा पाठ कर कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान राजन भाटे, अंजली खेर, कुंद्रा आतरे, वंदना आठले, लीना साठे और रेणुका देशमुख उपस्थित रहीं।

आस्था काले ने आगे बताया कि इसी तरह बूढ़ा पारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी के साथ स्थानीय नागरिक और मंडल के सदस्य अनघा करकशे, मनुजा काले, सुचिता काले, प्रणिता नलगुंड़वार, रीता लोखंडे प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
.jpeg )
आस्था ने कहा कि सरोना केंद्र की महिलाओं ने वालफोर्ट सफायर के सोसायटी हाल में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान दिप्ती शिलेदार, प्रवीणा बापट, आरती ठोंबरे, रमा धारवाड़कर, मीना परदेशी, अलका मोडक, विभा पांडे, मीना नवरे, अनुश्री मोखलीवाले, सुरेखा पाठक, डा.अल्का गोळे, वनजा भावे, नेहा किल्लेदार, प्रियंका बोरवणकर, शांति महाजन, डा. शुभांगी पाचघरे और जयश्री ढेंकणे उपस्थित रहीं।

इसी तरह रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने महाराष्ट्र मंडल में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अचला मोहरीकर, अल्का कुलकर्णी, अपर्णा जोशी, मंगला पुरणकर, चित्रा बल्की, राजश्री वैद्य, अनुभा साळेगांवकर, अपर्णा देशपांडे उपस्थित रहीं।
