हिंदू नववर्ष पर 30 मार्च को राजधानी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
रायपुर। स्वरूप संप्रदाय जिला सेवा समिति रायपुर की ओर से रविवार 30 मार्च को सुबह 9 बजे तात्यापारा चौक स्थित शिवाजी महाराज मूर्ति के पास से हिंदू नववर्ष के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जगदगुरू रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज दक्षिण पीठ नाणीजधाम, रत्नागिरी महाराष्ट्र के बैनर तले इस शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
पीठ प्रमुख उपपीठ छत्तीसगढ़ घनश्याम माहेश्वरी ने बताया कि सभी हिंदू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से आगामी 30 मार्च 2025 को जगदगुरू रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज दक्षिण पीठ नाणीजधाम, रत्नागिरी महाराष्ट्र के बैनर तले इस शोभायात्रा का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जा रहा है।
घनश्याम माहेश्वरी ने आगे बताया कि शोभायात्रा तात्यापारा रायपुर से सुबह 9.30 बजे प्रारंभ होकर रामसागर पारा होते हुए गुरुनानक चौक, एमजी रोड से शारदा चौक से फूल चौक होते हुए तात्यापारा चौक से विश्वकर्मा भवन में दोपहर 2.30 बजे समाप्त होगी। शोभायात्रा के दौरान दो स्थानों पर ठंडे पेय तथा समापन उपरांत विश्वकर्मा भवन बढ़ईपारा में प्रसादी वितरण किया जाएगा।