रायपुर

छत्रपति संभाजी महाराज के जयंती पर मराठा समाज ने किया आर्टशाला शिविर का शुभारंभ

रायपुर।  छत्रपति संभाजी महाराज की जन्म जयंती (मराठा युवा दिवस) के अवसर पर मराठा समाज रायपुर द्वारा निः शुल्क समर कैंप (आर्ट शाला 2025) एवं मराठा समाज के कार्यालय का उद्घाटन  पार्षद एवं जोन अध्यक्ष   मुरली शर्मा जी के कर कमलों से हुआ।

मराठा समाज के अध्यक्ष लोकेश पवार ने बताया की आर्ट शाला 2025 में  बच्चों को निः शुल्क ड्राइंग,पेंटिंग, लिपन आर्ट,कोल्ड कुकिंग, मेहंदी,डांस के साथ ही साथ शिष्टाचार भी सिखाया जाएगा। जहां पर मराठा समाज द्वारा सीखने में लगने वाले सामान भी निः शुल्क उपलब्ध कराएगा

इस आर्ट शाला शिविर 2025 की कार्यक्रम संयोजक ज्योति पवार,  प्रीति फरताड़े,  अपर्णा चौहान हैं। यह शिविर उम्र 3 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए हैं जहां अभी तक 93 बच्चों ने शिविर हेतु पंजीयन करवा लिया है।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रीष्मकाल में बच्चों के स्कूलों की अवकाश लगने पर समय का सदुपयोग करना है। जहां बच्चे मोबाइल के साथ सारा दिन व्यस्त रहते हैं उसके बदले आर्ट सीखने से उन्हें कार्य कुशलता आएगी पार्षद के हाथों प्रतिभागियों  को किट का वितरण भी किया गया।  समाज के कार्यालय में लगने वाले सामान दानदाता के रूप में प्रदाय करने वाले मराठा मित्र मंडल संरक्षक नागराजू कापसे, महासचिव विनोद मांढरे, शरद फरताड़े जी को सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में इस आयोजन में मराठा मित्र मंडल रायपुर के अध्यक्ष लोकेश पवार, महिला अध्यक्षा सुषमा महाडिक, महासचिव विनोद मांढरे, सचिव शरद फरताड़े, कोषाध्यक्ष हेमराव सिरगिरे,संरक्षक सुरेन्द्र डुकरे,नागराजू कापसे,प्रदेश महासचिव महेन्द्र जाधव, अतुल चौहान,राहुल डुकरे, नीरज इंग्ले, प्रभात डूकरे सौरभ बाकरे, शिशिर सुरोशे,गणेश जाधव,संजू राव,रितिक राव, महेन्द्र कांगले,रविकांत शिंदे,अभिजीत जाचक, शिवनाथ महाडिक, विनम्र फरताड़े,अभिषेक बख्शी,हेमंत मोहिते, ब्रवीन सोलंके,मारुति राव,साधना कोरे,अलका जाधव, अलका देशमुख,राजलता चौहान,ममता मांढरे, श्वेता भोसले, सुषमा महाडिक, सोनाली पवार, योगेश्वरी महाडिक,संचिता दानी व मराठा समाज के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण अधिकाधिक संख्या में उपस्थित थे।